फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएसआईआईडीसी खानक माइंस बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 26 Feb 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
खेल
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंग्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित माइंस सेफ्टी वीक समारोह रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजित की गईं गतिविधियों में एचएसआईआईडीसी खानक माइंस ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इस मौके पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी खानक स्टोन माइंस की तरफ 18 से 24 फरवरी तक माइंस सेफ्टी वीक का आयोजन किया गया। इसमें गाजियाबाद व श्रीनगर क्षेत्र की करीब 100 खदानों से कर्मचारियों ने भाग लिया था। इसमें सतीश डी चिद्दरवार उप महानिदेशक खान सुरक्षा उत्तरी क्षेत्र गाजियाबाद, एचएसआईआईडीसी के विभागाध्यक्ष (माइनिंग) मनोज पाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार, ए वेंकट सुब्बाराव, संजीव कुमार नोमूला, ए रामबाबू, मुख्तार अहमद, एलंगो रामचंद्रन सी, उमेश कुमार साहू आदि ने माइंस सेफ्टी को बारे में अपने-अपने अनुभव बताए व कामगारों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत करवाया। इस दौरान माइंस के सेफ्टी प्वाइंट को लेकर कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर माइंस प्रबंधक प्रकाश चंद्रा, रविंद्र जाखड़, संजय मित्तल, दिनेश दलाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें