फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होलाष्टक शुरू, 24 मार्च तक नहीं हो सकेंगे शुभ कार्य

विज्ञापन
पंडित देव शर्मा।
विज्ञापन
हिसार। होलाष्टक रविवार से शुरू हो चुका है। ऐसे में 24 मार्च तक कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। होलाष्टक में सभी मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है। कैलाश पंचांग के निर्माता पंडित देव शर्मा ने बताया कि होलाष्टक होली से 8 दिन पहले शुरू होते हैं। इन दिनों में कोई भी मांगलिक कार्य शादी, मुंडन, गृह प्रवेश नहीं करते हैं। शर्मा की मानें तो होलाष्टक के दौरान सभी ग्रह उग्र स्वभाव में रहते हैं। इस कारण कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि इस बार होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 17 मार्च से शुरू हुए है। फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च को समाप्त होंगे। इस दिन होलिका दहन होता है। 25 मार्च को फाग खेला जाएगा। पंडित देव शर्मा ने बताया कि होलाष्टक के दिनों में वातावरण में नकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसी कारण शुभ कार्य पर रोक लग जाती है। उन्होंने बताया कि अष्टमी तिथि को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र अवस्था में रहते है।

बाजार में बच्चों ने पिचकारी से लेकर गुलाल की खूब की खरीदारी
होली पर्व को लेकर बाजार सज चुके हैं। रविवार को बच्चों ने पिचकारी से लेकर गुलाल, गुब्बारों की जमकर खरीदारी की। छोटे बच्चों के लिए कॉर्टून वाली पिचकारी पसंद बनी। वहीं, रंगाें के मुकाबले इस बार गुलाल की डिमांड काफी बढ़ रही है। होली पर्व को लेकर बाजार में भी नई वैरायटी की पिचकारी पहुंची है। डोरी मोन से लेकर टैंक और बिजली वाली पिचकारी खूब बिक रही हैं।देर शाम तक बाजरा में खरीदारी के लिए बच्चों से लेकर बड़ों की भीड उमड़ी रही । वहीं विग और मुखौटे की डिमांड भी खूब बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें