फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फाइनल में पहुंची हरियाणा की महिला हॉकी टीम, हिसार की सावी व पिंकी ने किए 2 गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स वुमन अंडर-18 हॉकी टूर्नामेंट में वीरवार को हरियाणा की महिला हॉकी टीम ने झारखंड को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा टीम में हिसार की नौ बेटियां शामिल हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में हिसार की सावी व पिंकी ने एक-एक गोल जबकि कुरुक्षेत्र की गुरमेल ने दो गोल किए। मुकाबले में पहला गोल 21वें मिनट में सावी और दूसरा गोल 27वें मिनट में पिंकी ने किया। अब मध्यप्रदेश के लिए फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

पुरुष टीम को मिली सेमीफाइनल में हार
सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि हरियाणा की टीम में हिसार से कैप्टन पूजा, ज्योति, कविता, पिंकी, भतेरी उर्फ रानी, मंजू, पूजा, सावी और शशि शामिल हैं। उधर, लड़कों की हरियाणा की टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ओडिशा से 4-3 से हार गई। अब कांस्य पदक के लिए हरियाणा की टीम शुक्रवार को झारखंड के साथ भिड़ेगी। लड़कों की हरियाणा टीम में हिसार के गांव डाबड़ा से कैप्टन तोशांत और उमरा से गोलकीपर रवि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें