जानकारी देते मृतक सुरेश के परिजन
- फोटो : Amar Ujala
जैली मारकर चाचा ने की युवक की हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार।
सदर थाना के अंतर्गत गांव रावलवास कलां में बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे 30 वर्षीय सुरेश की उसके चाचा सतबीर ने छाती पर जेली मारकर हत्या कर दी। मामले की शिकायत मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में मृतक सुरेश के मामा ने बताया कि सुरेश का उसके चाचा के साथ खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 4 दिन पहले उनका झगड़ा भी चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर सतबीर ने अपने बेटों के साथ सुरेश के घर पर हथियारों सहित हमला कर दिया। हमले में सुरेश और उसका भाई रमेश घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घायल रमेश के बयान पर जांच में जुटी है।