फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार–उदयपुर स्पेशल ट्रेन कल हिसार से रात 3.30 बजे होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-उदयपुर स्पेशल (एक तरफा) ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04707, हिसार-उदयपुर स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर को हिसार से रात 3.30 बजे रवाना होकर सोमवार को शाम 7.25 बजे उदयपुर पहुंचेंगी। यह रेल सातरोड, हांसी, बवानी खेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, माउंडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, मावली व राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 द्वितीय साधारण श्रेणी, 2 गार्ड श्रेणी डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें