फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा का सूरजगढ़ स्टेशन पर ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा का सूरजगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव मंजूर किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 15 नवंबर से हिसार से चलने वाली ट्रेन संख्या 04717 हिसार-तिरुपति स्पेशल सूरजगढ़ स्टेशन पर शाम 5:02 बजे पहुंचेगी और 5:04 बजे रवाना होगी। वहीं, तिरुपति से 17 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 04718 सूरजगढ़ स्टेशन पर शाम 6:46 बजे पहुंचेगी और 6:48 बजे हिसार के लिए प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा की अन्य समय-सारिणी और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें