फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सॉफ्टबाल में हिसार की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 15 Oct 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
। सब जूनियर हरियाणा स्टेट साॅफ्टबाल चैंपियनशिप में हिसार की विजेता टीम पदक के साथ।
विज्ञापन
हिसार। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में 12 व 13 अक्तूबर को हुई सब जूनियर हरियाणा स्टेट साॅफ्टबाल चैंपियनशिप में हिसार की लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। हिसार की टीम ने फाइनल में रोहतक को 4-3 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन


इसी प्रकार सेमीफाइनल में झज्जर को 10-2 से हराया। इस मौके पर बाहर से आई सभी टीमों का हरियाणा जनरल सेक्रेटरी सतवीर सिंह सैनी ने स्वागत किया और जीत पर टीम को बधाई दी। हिसार सॉफ्टबाल संघ के जनरल सेक्रेटरी चंद्रमोहन ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सैनी एजुकेशनल सोसायटी रोहतक के पूर्व प्रधान विजय सैनी व तहसीलदार ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के साॅफ्टबाल संघ के जनरल सेक्रेटरी सतबीर सिंह सैनी, फरीदाबाद से नवीन कौशिक, झज्जर से रोहित, सोमबीर, अंबाला से ललित, फतेहाबाद से सिकंदर, राहुल, कुरुक्षेत्र से कुलदीप सैनी, रोहतक से अरुण चिराग, हिसार टीम के इंचार्ज कृष्ण भांभू, अमित गोदारा, सुनीता, मुस्कान, ज्योति मौजूद रहे। टीम का कैमरी सॉफ्टबाल ग्राउंड पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कैमरी की सरपंच दयावती, बीडीसी मेंबर सुरेंद्र गोदारा, अमित, राजकुमार, कैमरी फुटबाल क्लब के सदस्य किशन, मुकेश, सुनील, कुलदीप मक्कड़, रविंद्र फौजी, अजय इईसराम, संदीप सुथार, सुनील, मनदीप, पंकज सांगवान, कमल सहारण, राकेश पंघाल सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें