फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्टेट बेसबाल चैंपियनशिप में लड़काें में हिसार की टीम बनी चैंपियन

Wed, 18 Dec 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। स्टेट बेसबाल चैंपियन​शिप में चैंपियन हिसार की लड़कों की टीम कोच के साथ। स्वयं
विज्ञापन
हिसार। 37वीं हरियाणा स्टेट लड़के-लड़कियों की बेसबाल चैंपियनशिप का आयोजन जिला बेसबाल एसोसिएशन की ओर से गांव मुकलान में 14 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में लड़कों में रोहतक को हराकर हिसार चैंपियन बना। वहीं, लड़कियों में हिसार की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों ही ग्रुप में पदक प्राप्त करने वाले सभी लड़के-लड़कियां सुभाष चंद्रा फाउंडेशन बेसबाल ट्रेनिंग सेंटर मुकलान, मोड़ाखेड़ा व भिवानी रोहिला के खिलाड़ी हैं। फाउंडेशन के खेल इंचार्ज सूबे सिंह बेनीवाल ने बताया कि कोच संदीप सिंह, अशोक कुमार व सुनीता देवी के कड़े परिश्रम से मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि सुभाष चंद्रा फाउंडेशन ने जिला हिसार के भिन्न-भिन्न गावों में करीब 46 खेल अकादमी स्थापित की हैं, ताकि गांव के होनहार बच्चे नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखार कर अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन कर अपने सपनों को साकार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें