फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ग्रुप डी में चयनितों को मेडिकल के बाद प्रमाण पत्र न मिलने पर हिसार-सिरसा रोड किया जाम

Mon, 11 Mar 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रुप डी के चयनित युवाओं ने मेडिकल करवाने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय से प्रमाण पत्र न मिलने पर हंगामा किया और इसके बाद हिसार-सिरसा रोड पर दोनों तरफ जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस टीम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम में चयनित युवाओं ने कहा कि शुक्रवार से मेडिकल के लिए घूम रहे हैं। मेडिकल होने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा है। अगर प्रमाण पत्र नहीं मिला तो ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। मौके पर पहुंचे उप सिविल सर्जन डॉ.संगीता अबरोल ने कहा कि प्रक्रिया में समय लगता है और दोपहर बाद सभी को जारी हो जाएंगे लेकिन चयनित युवा प्रमाण पत्र लेने पर अड़े रहे। इस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रजिस्टर में रिकॉर्ड जिनका दर्ज हो चुका है उन्हें अभी जारी कर दिया जाए। इसके बाद जाम लगा रहे युवा शांत हुए और जाम खोला। करीब 20 मिनट बाद जाम खोला गया। इसके चलते कई वाहन चालकों को दिक्कत हुई। जाम के चलते उन्हें बाईपास के रास्ते गुजरना पड़ा। वहीं उप सिविल सर्जन डॉ.संगीता अबरोल ने कहा कि 245 युवाओं को प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। जबकि नागरिक अस्पताल में करीब 450 से 500 युवाओं के मेडिकल हो चुके हैं।

नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन भी लगी भीड़
गुप डी के चयनित युवा मेडिकल को लेकर नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन भी पहुंचे। मेडिकल से वंचित युवा रविवार को पहुंचे और प्रक्रिया पूरी की। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ की ओपीडी खुली रही। अस्पताल में फीजिशियन, एक्सरे कक्ष के बाहर भीड़ लगी रही। इसके अलावा एसएमओ कार्यालय के बाहर सुबह के समय धक्का-मुक्की के हालात रहे। मेडिकल करवाने के बाद एसएमओ के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए जाने होते हैं। इसके बाद दस्तावेज सिविल सर्जन कार्यालय भेजे जाते हैं और यहां से मेडिकल प्रमाण पत्र जारी होता है।
विज्ञापन


मेडिकल प्रक्रिया दो दिन से नागरिक अस्पताल में चल रही है। रविवार को छुट्टी के दिन भी डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहा है। प्रक्रिया के तहत प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। मेडिकल करके जो रिपोर्ट आ रही है उसी आधार पर प्रमाण पत्र भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ.संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें