फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी विश्व कप में हिसार की सोनिका, शर्मिला और उदिता खेलती नजर आएगी आज, खेल प्रेमियों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्पेन और नीदरलैंड में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में रविवार को भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा। इस टीम में हिसार से तीन बेटियां दमखम दिखाती नजर आएंगी। भारतीय टीम में कैमरी से शर्मिला, हिसार पुलिस लाइन की रहने वाली उदिता और सोनिका शामिल हैं। इनमें से उदिता और शर्मिला टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि बेटियां महिला हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी उदिता की माता गीता देवी ने बताया कि उनकी दो दिन पहले बेटी से बातचीत हुई थी। बेटी उदिता ने कहा कि हमारी प्रैक्टिस अच्छी चल रही है। काफी मेहनत कर रही हूं। उल्लेखनीय है कि हिसार की उदिता और सोनिका ने एचएयू के गिरी सेंटर में हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक और शर्मिला गोदारा ने अपने गांव कैमरी में कोच राजेंद्र सिहाग से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें