फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: जाखल से मेवात ले जाए जा रहे दो बैलों को पुलिस ने छुड़ाया, ऑनलाइन की गई थी बुकिंग

Tue, 28 Mar 2023 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

गौपुत्र सेना हिसार के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद स्वामी ने कहा कि शक के आधार सूचना डायल 112 को दी गई। आरोपी बैलों का कोई मेडिकल परीक्षण व परिवहन प्रमाण पत्र पेश नहीं कर पाए। जिसकी शिकायत मिल गेट थाना प्रभारी को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गो तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार देर रात हिसार के मिल गेट थाना क्षेत्र में छोटा हाथी पकड़ा गया। जिसमें दो बैलों को तिरपाल से ढ़क कर फतेहाबाद के जाखल मंडी से सोहना मेवात में ले जाया जा रहा था। चालक अवधेश व परिचालाक जितेंद्र ने बताया कि इनकी ऑनलाइन बुकिंग कराई गई थी। गौपुत्र सेना हिसार के जिला सचिव खजान हिंदू ने बताया कि उन्हें सोहना बैल उतारने के लिए बोला था। लेकिन पकड़े जाने पर मेवात की जगह दिल्ली लाने के लिए बोल रहा है।

विज्ञापन


गौपुत्र सेना हिसार के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद स्वामी ने कहा कि शक के आधार सूचना डायल 112 को दी गई। आरोपी बैलों का कोई मेडिकल परीक्षण व परिवहन प्रमाण पत्र पेश नहीं कर पाए। जिसकी शिकायत मिल गेट थाना प्रभारी को दी गई। एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।बुजुर्ग बैलों को हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला में उतार दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें