फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर ठेकेदार ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 27 Aug 2022 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

एचटीएम थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी ने सोने की तबीजी, एक जोड़ी टॉपस, कानों की बालियां, एक नोज पिन और चांदी के पाजेब निकाल ली और फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने धांसू गांव के सुनील पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा 30 हजार रुपये और सोने के जेवरात अपने पास रखे हैं। एचटीएम थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि वह फरवरी से मई माह तक एक फैक्टरी में काम किया। इसके बाद से घर पर हूं। इस दौरान ठेकेदार सुनील के साथ जान पहचान हो गई। जून माह में सुनील का मेरे पति के पास फोन आया और उसने मुझ से बात की। उसी दिन वह मेरे घर आया और मेरे साथ दुष्कर्म किया।

 

कुछ देर बाद वह दोबारा घर पर आया और मुझे मोबाइल फोन देकर चला गया। आरोपी ने कहा कि अगर मुझ से बात नहीं की तो बच्चों को मार दूंगा। 17 अगस्त को सुनील ने फोन कर मुझ से 10 हजार रुपये और 18 को 20 हजार रुपये मांगे। 21 को दोबारा से 30 हजार रुपये मांगे तो मैंने इंकार कर दिया।
 

24 अगस्त को उसने मुझे फोन कर फाटक के पास बुलाया। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठा कर खेत में बने एक कमरे में ले गया और नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म किया। नशे की हालत में आरोपी ने सोने की तबीजी, एक जोड़ी टॉपस, कानों की बालियां, एक नोज पिन और चांदी के पाजेब निकाल ली। अगले दिन मुझे शहर छोड़कर फरार हो गया। अब इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें