फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान जलकर राख, बैंक और एटीएम बाल-बाल बचे

Mon, 07 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
दुकान जलकर राख, बैंक और एटीएम बचे - फोटो : bureau
विज्ञापन
पटेल नगर में सोनी नर्सिंग होम के सामने विश्वकर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रविवार अल सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जल गया। गनीमत यह रही कि दुकान के साथ ही ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और इसी बैंक का एटीएम जलने से बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग के कर्मियों और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आधे घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था।
विज्ञापन


दुकान संचालक संजय कुमार टूटेजा ने बताया कि वह और उसके तीन भाई दुकान संभालते हैं। वे रात करीब नौ बजे दुकान को लॉक कर सो गए थे। दुकान के पीछे बने मकान में रात तीन बजे हलचल महसूस हुई। यह सोचकर कि बारिश तेज हो गई है तो कुछ सामान अंदर कर ले, वह बाहर निकला।

बाहर निकलने पर उसने देखा कि आग की लपटें उठ रहीं थीं। तब उसने अपने भाई विनय और पिता जगदीश टूटेजा और बड़े भाई अनिल को इसकी सूचना दी। अनिल बाहर गया हुआ था। इसके अलावा दोस्तों को फोन कर मदद की गुहार की। पुलिस और दमकल केंद्र में फोन कर मदद मांगी गई।
विज्ञापन


तीन दमकलों से पाया काबू
दमकल विभाग की तीन गाड़ियां और पुलिस कर्मी आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इस बीच परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। तब आग बुझाई गई। पटेल नगर के पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा रविवार को मौके पर पहुंचे और टूटेजा परिवार को साहस दिलाया। दुकानदार ने बताया कि दुकान का बिजली का मेन स्विच ऑफ कर दिया गया था। यह शॉट सर्किट का मामला नहीं हो सकता। आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत बाहर से आग लगाई है। आग किसने लगाई उन्हें नहीं पता।

12 लाख का सामान हुआ स्वाहा
दुकान संचालक अनिल के भाई संजय ने बताया कि दुकान में कई लाख रुपये का माल था, जो पूरी तरह जल गया। जब तक दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान जल चुका था। उसने बताया कि अभी उन्होंने साथ लगते ओबीसी से 10 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन लेने के बाद ही उन्होंने बिजली का नया माल खरीदा था।

जल सकता था बैंक
दुकान के साथ ही ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स है। दुकान के साथ-साथ बैंक में जाने वाली बिजली की मेन लाइन ने भी आग पकड़ी ली थी। इसके अलावा वहां एटीएम भी है। आग की लपटें उठती देख किसी ने मेन लाइन की तार को काट दिया था। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो नुकसान की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें