शहर में आज
धर्मकर्म
श्रीराम कथा : नागोरी गेट स्थित श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन, दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
लोहड़ी महोत्सव : कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप आश्रम में लोहड़ी महोत्सव के अवसर पर भजन व सत्संग, शाम 7 बजे से।
हवन व रामायण पाठ : शांति नगर स्थित ब्रह्म योग दरबार आश्रम में लोहड़ी पर्व पर हवन यज्ञ सुबह 7:30 बजे और रामायण पाठ शाम 4 बजे से।
लोहड़ी उत्सव : सिरसा रोड स्थित ओशो ध्यान उपवन में लोहड़ी पर्व पर खिचड़ी एवं मूंगफली-रेवड़ी का वितरण, शाम 5 बजे।
ज्योति उत्सव : शांति नगर स्थित ब्रह्म ज्ञान मंदिर में ज्योति उत्सव के दौरान 108 कुंडीय महायज्ञ, सुबह 8 बजे से।