हिसार शहर से होकर गुजरने वाली किसान एक्सप्रेस और हरियाणा एक्सप्रेस की सेवाएं 8 मार्च से बहाल हो सकती हैं। ट्रैक की मेंटेनेंस के कारण इनकी सेवाओं को बहाल करने में देरी हो रही है। गौरतलब है कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते सभी गाड़ियां रद्द कर दी गई थीं।
बीते दिनों कुछ गाड़ियों की सेवाएं बहाल कर दी गईं, जबकि कुछ गाड़ियां रद्द की जाती रही हैं। लेकिन बठिंडा-दिल्ली चलने वाली किसान एक्सप्रेस और सिरसा-नई दिल्ली चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस की सेवाएं अभी तक बहाल ही नहीं हो सकी हैं। इस कारण शहर के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के करीब तीन हजार यात्री प्रतिदिन इन दोनों सवारी गाड़ियों में सफर करतेे हैं। लेकिन इनकी सेवाएं बहाल नहीं होने से यात्रियों को अन्य विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं।
रेलवे ट्रैक की मेंटेनेंस का काम चल रहा है। रेलवे की टेक्निकल टीम काम में लगी हुई है। जिस कारण किसान एक्सप्रेस और हरियाणा एक्सप्रेस को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। कुछ जगहों पर ट्रैक बहुत बुरी हालात में है। जिनकी इंटरलॉकिंग का काम जारी है। संभावना है कि सारा काम जल्दी ही पूूरा हो जाएगा और 8 मार्च से इन ट्रेनों का सुचारु रूप से आवागमन होने लगेगा।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक
रद्द गाड़ियां ( आठ मार्च से 14 मार्च तक)
1. गाड़ी संख्या 14520, बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 14519, दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या 19717, जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
4. गाड़ी संख्या 19718, चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस
5. गाड़ी संख्या 14085, तिलक ब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस
6. गाड़ी संख्या 14086, सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
7. गाड़ी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस
8. गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस
9. गाड़ी संख्या 14796, पानीपत-भिवानी एक्सप्रेस
10. गाड़ी संख्या 14795, भिवानी-पानीपत एक्सप्रेस
सुचारु रेल सेवाऐं (निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से संचालित)
1. गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 8 मार्च से
2. गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस 8 मार्च से
खाटू श्याम मेले पर चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन
- रींगस एवं सीकर के लिए रेवाड़ी, फुलेरा, जयपुर एवं हिसार से चलेंगी रेल सेवाएं
हिसार। रींगस में आयोजित खाटू श्याम मेले में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने रींगस-रेवाड़ी-रींगस, फुलेरा-रेवाड़ी-फुलेरा, जयपुर-सीकर-जयपुर एवं रींगस-हिसार-रींगस के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।
हिसार-रींगस-हिसार स्पेशल रेल सेवा
गाड़ी संख्या 04792, हिसार-रींगस मेला स्पेशल रेल सेवा 17 से 20 मार्च तक हिसार से प्रात: 07.05 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04791, रींगस-हिसार मेला स्पेशल रेल सेवा 17 से 20 मार्च तक रींगस से दोपहर 4 बजे रवाना होकर रात्रि 11.15 बजे हिसार पहुंचेगी। इस रेल सेवा में 10 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।