उकलाना नगर पालिका के वाइस चेयरमैन बने हरीश
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
हिसार जिले के उकलाना नगर पालिका के वाइस चेयरमैन पद के लिए वीरवार को नगर पालिका कार्यालय में चुनाव करवाया गया। इस चुनाव में भाजपा समर्थित पार्षद हरीश गर्ग ने जीत दर्ज की है। हरीश गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी को 7 मतों से हराया। सभी 16 पार्षदों और चेयरमैन ने अपने वोट का प्रयोग किया। जीत के बाद भाजपा के जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने विजेता को बधाई दी।