फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वास्थ्य विभाग 100 दिनों में 3.24 लाख लोगों के खून की करेगा जांच

Tue, 11 Jun 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्रधानमंत्री सुर​क्षित मातृत्व अ​भियान के तहत गर्भवती का पंजीकरण
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग मंगलवार से 100 दिन एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। पहली बार बड़े स्तर पर ये अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान में 6 श्रेणी के 3.24 लाख लोगों को शामिल किया जा रहा है। विभाग इन 100 दिनों में 2615 कैंप लगाकर खून की जांच करेगा। अगर जांच के दौरान खून कम मिलता है तो उसका उपचार शुरू किया जाएगा। जिस मरीज का उपचार शुरू होगा उसका फॉलोअप भी लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की माने तो एनीमिया मुक्त अभियान में 6 से 59 माह के बच्चों, 5 से 9 साल के बच्चों, 10 से 19 साल की लड़कियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं और प्रजनन उम्र की महिलाओं की खून की जांच की जाएगी। इनमें खून की कमी मिलने की ज्यादा आशंका रहती है। ये ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक जिले में करीब 54 फीसदी लोगों में खून की कमी है।

अभियान में शामिल होंगे तीन सदस्य
स्वास्थ्य विभाग ने एनीमिया मुक्त अभियान को 2615 कैंप लगाने का लक्ष्य लिया है। कैंप को लेकर टीमों का गठन किया गया है। जिसमें तीन सदस्य शामिल होंगे। टीम में एक एएनएम, सीएचओ और एमपीएचडब्ल्यू मेल शामिल रहेगा। इसके अलावा आशा वर्कर की भी जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन


इतने कैंप लगाने का मिला लक्ष्य :
क्षेत्र कैंप लगाने का मिला लक्ष्य
बड़ोपल 188
भट्टूकलां 450
भूना 474
भूथनकलां एवं रतिया 572
जाखल 425
आरबीएसके टीम 250
शहरी क्षेत्र 256

इनमें होगी खून की जांच :
एनीमिया मुक्त अभियान में शामिल लोग लक्ष्य
6 से 59 माह के बच्चे 73204
5 से 9 साल के बच्चे 88277
10 से 19 साल की किशोर लड़कियां 66635
गर्भवती महिलाएं 16032
प्रजनन उम्र में महिलाएं 76500
स्तनपान करवाने वाली महिलाएं 7892

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिन एनीमिया मुक्त अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान को लेकर टीमें गठित की गई हैं जो कि फील्ड में जाकर कैंप लगाएंगी और संबंधित श्रेणी के लोगों में खून की जांच करेंगी। जिस मरीज में खून की कमी मिलेगी उसका उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ.भरत सहारण, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें