फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच वर्ष से कम आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में हेजल मेहरा रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर संस्थान के कर्मचारियों के बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। लड़कियों की पांच वर्ष से कम आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में हेजल मेहरा ने पहला व वृंदा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 5 से 7 वर्ष की दौड़ प्रतियोगिता में अशवी ने पहला, एकांशा ने दूसरा व हेजर मेहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सात से 9 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में अंशुल पहले, आनया दूसरे तथा अनवी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

9 से 11 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कुसुम पहले, वनी दूसरे व ऐशल तीसरे स्थान पर रही। 11 वर्ष से 13 वर्ष की आयु वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में जानवी ने पहला, प्रशंसा तिवारी ने दूसरा तथा अर्शिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 13 से 15 वर्ष की आयुवर्ग दौड़ प्रतियोगिता में हेमाक्षी पहले, हर्षिता दूसरे तथा अंबिका व आलया तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में पांच वर्ष से कम आयुवर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्रकृत पहले, आरव दूसरे तथा आवीर तीसरे स्थान पर रहे। 5 से 7 वर्ष आयुवर्ग की दौड़ प्रतियोगिता मेें अदिराज ने पहला, नितिन ने दूसरा तथा अपूर्व ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 7 से 9 वर्ष आयुवर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में विदांश पहले, आरुष दूसरे तथा तेजस तीसरे स्थान पर रहे। 9 से 11 वर्ष आयुवर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में साहिल पहले, हिमांशू दूसरे तथा नवराज व देविश तीसरे स्थान पर रहे। 11 से 13 वर्ष आयुवर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कार्तिक ने पहला स्थान प्राप्त किया। संगम ने दूसरा तथा देविक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में आशीष पहले, अक्षित दूसरे तथा आयुश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें