हरियाणा की विजेता टीम प्रशिक्षकों के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर में हुई सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम तमिलनाडु से 2-1 से हार गई। हरियाणा टीम में शामिल हिसार के गांव मंगाली की नेहा ने एकमात्र गोल किया। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा टीम मे मंगाली से रेणु, आरती, मोना और नेहा ने दमखम दिखाया।
रजत पदक जीतने पर टीम को पदक देकर सम्मानित किया गया। वही, रजत पदक जीतने पर फिजिकल लेक्चरर सुखविंदर कौर, अश्वनी कुमार, पंकज कुमार और नरेंद्र कुमार ने हरियाणा टीम को बधाई दी।
इससे पहले, ओडिशा के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रही थी। हरियाणा टीम में शामिल बहादुरगढ़ की रीतू ने एक गोल किया। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में मंगाली की रेणू ने 1, भिवानी की संतोष ने 1 और बहादुरगढ़ की रीतू ने 1 गोल कर हरियाणा टीम को जीत दिलाई।
बुधवार को हरियाणा की टीम फाइनल में तमिलनाडु के साथ फाइनल मैच में उतरी। अभी तक हुए सभी मैच में हरियाणा की टीम ने जीत हासिल की हैं। हरियाणा टीम ने रेलवे, कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश को हराया है। वेस्ट बंगाल के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था।