फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हल्के पश्चिमी विक्षोभ का असर, प्रदेश के औसत तापमान में नहीं आया बदलाव, जाने आगे का हाल

Thu, 14 Dec 2023 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ी नमी की मात्रा के कारण बुधवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में धुंध छाई रही। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं घनी धुंध छाई रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन
सिरसा का मौसम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो वीरवार को यह पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा और फिर हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री से 26.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद में रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.0 से 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान करनाल में रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ वीरवार को आगे निकल जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आएगी। मगर, 17 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। चूंकि यह भी कमजोर श्रेणी का होगा तो इसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी व प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें