फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, फिर बारिश के आसार, जानिए आगामी दिनों का मौसम

Fri, 26 May 2023 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

चार दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन का तापमान 10 व रात का 6 डिग्री तक गिरा है। शुक्रवार दोपहर बाद चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार व महेंद्रगढ़ हल्की बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन
बारिश। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इसका असर शनिवार से देखने को मिलेगा। हरियाणा में फिर बारिश के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। उधर प्रदेश में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की गतिविधियों के कारण अधिकतम तापमान में 10 डिग्री व रात के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार व महेंद्रगढ़ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 से 22.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मई में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 12 मई से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में छोटे छोटे अंतराल पर मौसम में बड़े बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नौतपा के स्थान पर तापमान सामान्य तापमान से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लगातार मौसम में उलटफेर हो रही हैं, जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा

  • महेंद्रगढ़ 28.5 एमएम
  • रेवाड़ी 5.0 एमएम
  • चंडीगढ़ 9.4 एमएम
  • भिवानी 6.3 एमएम
  • गुरुग्राम 4.5 एमएम
  • बावल, रेवाड़ी 5.0 एमएम
  • हिसार 3.8 एमएम
  • फरीदाबाद 4.0 एमएम
  • डबवाली, सिरसा 4.0 एमएम
  • करनाल 2.0 एमएम
  • अम्बाला 1.5 एमएम

नोट : बारिश का ये आंकड़े गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के हैं।

वर्ष-सर्वाधिक तापमान-वर्षा-सीजन की वर्षा (मिमी.)

  • 2012-43.9-0.0- 1131.1
  • 2013-43.6-0.0-1263.4
  • 2014-44.5-6.4-725.2
  • 2015-45.4-16.0-998.3
  • 2016-43.1-0.0-1464.1
  • 2017-45.1-26.0-781.0
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें