फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: एक नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, जानिए आज और कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Wed, 17 May 2023 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में ऊपरी वायुमंडल में चलने वाली जेट धाराओं का रुख दक्षिणी होने से पश्चिमी विक्षोभ इस माह में असरदार साबित हो रहे हैं। 19 से 22 मई के दौरान एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी अपना असर दिखाएगी।
विज्ञापन
नारनौल में मंडी में भरे बरसात के पानी में रखी सरसों। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार से सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 17 व 18 मई के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में ऊपरी वायुमंडल में चलने वाली जेट धाराओं का रुख दक्षिणी होने से पश्चिमी विक्षोभ इस माह में असरदार साबित हो रहे हैं। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से 13 से 15 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

इससे तापमान में आंशिक गिरावट भी दर्ज हुई। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

19 मई से फिर बढ़ेगा तापमान
19 से 22 मई के दौरान एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी अपना असर दिखाएगी। मगर 23 मई को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 से 25 मई के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस साल भी नौतपा में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल में मंडी में खुले आसमान के नीचे रखे सरसों के हजारों बैग भीगे
सरकार के आदेश के बाद गत 11 व 12 मई को हैफेड की तरफ से आढ़तियों द्वारा एक लाख क्विंटल से अधिक सरसों की खरीद की गई। मगर खरीद की गई सरसों का अभी तक उठान नहीं किया गया है। इस कारण सरसों अभी तक खुले आसमान के नीचे रखी हुई है, जिसके चलते सोमवार को हुई बारिश में नारनौल अनाज मंडी में रखी हजारों क्विंटल सरसों भीग गई है जबकि मौसम विभाग ने आगामी 18 मई तक अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई है।

हालांकि बारिश के बाद विभाग ने उठान प्रक्रिया शुरु कर दी है लेकिन उठान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है जबकि हजारों क्विंटल के करीब सरसों खुले आसमान के नीचे रखी हुई है। बता दें कि सरकार के आदेशानुसार गत 11 व 12 मई को सरकारी आदेश के बाद दो दिन के सरसों की खरीद दोबारा से शुरु की गई थी, जिसमें हैफेड के लिए आढ़तियों द्वारा सरसों की खरीद की गई।

दो दिन के दौरान जिले जिले में करीब एक लाख क्विंटल से अधिक सरसों की खरीद की गई। अकेले नारनौल अनाज मंडी में 30-40 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। मगर खरीद के बाद संबंधित एजेंसी सरसों का उठान करवाना भूल गया है, जिस कारण हजारों क्विंटल के करीब सरसों मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है।

जिले की सभी मंडियों में इस बार 51284 मीट्रिक टन सरसों की आवक अब तक हुई है, जिसमें से 50889 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से अब तक 28486 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो सका है। मंडियों में अब भी 22798 मीट्रिक टन सरसों पड़ी हुई है।

पिछले तीन दिन लगातार बदल रहा मौसम
जिले में पिछले तीन दिन से लगातार मौसम में बदल रहा है। जिसके तहत सायं के समय तेज अंधड़ के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। सोमवार को तेज बारिश देखने को मिली। जिसके चलते नारनौल मंडी में खुले में रखी हजारों क्विंटल के करीब सरसों भीग गई जबकि मौसम विभाग ने भी 18 मई तक मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। ऐसे में अगर मंडी में खुले में पड़ी सरसों का जल्द उठान किया गया तो सरसों के खराब होने की संभावना है। वहीं दोबारा बारिश होने में भीगने का भी डर बना हुआ है, क्योंकि बारिश से बचाने के लिए एजेंसियों द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए है। हालांकि मंडी में दो टिनशेड बने हुए है, लेकिन दोनों टिनशेड भी सरसों के बैगों से भरे हुए है।

दूसरे दिन भी गुल रही शहर के विभिन्न मोहल्लों की बिजली
सोमवार सायं को अंधड़ के साथ तेज बारिश के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली कई घंटों तक गुल रही। बिजली व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कर्मचारी सुबह तक लगे रहे। हालांकि शहरी क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों की बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह 10 बजे 16 घंटे बाद बहाल हो सकी। मगर ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी, जिसके चलते लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी फेल हो गए। इस कारण लोगाें को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिन लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे तेज अंधड़ के साथ बारिश की गतिविधियां देखने का मिल रही है।

मंडी में सरसों उठान का कार्य लगातार जारी है, लेकिन गत दो दिन में 26 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद गई है। जबकि इससे पूर्व पूरे माह में 30 हजार मीट्रिक सरसों की खरीद की गई। ऐसे में उठान में कुछ समय लग रहा है। वहीं मौसम भी लगातार खराब हो रहा है। जिससे उठान प्रक्रिया बाधित हो रही है। मगर फिर से हम उठान जल्द से जल्द करने का प्रयास कर रहे हैं। -नीरज त्यागी, जिला महाप्रबंधक हैफेड नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें