फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एचएयू में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Mon, 04 Dec 2023 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कुलपति ने समीक्षा बैठक की है। सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, कजाकिस्तान, जापान, मिस्त्र, फ्रांस, जर्मनी, ट्यूनिशिया, ब्राजील, मोराको सहित 15 देशों के 900 वैज्ञानिक व शोधार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में ‘वैश्विक खाद्य-पोषण सुरक्षा, स्थिरता और स्वास्थ्य के लिए रणनीति’ विषय पर 4 दिसंबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे और सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह देश व विदेश के शोध संस्थाओं से आने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में उद्यमिता से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति एवं इस सम्मेलन के मुख्य संरक्षक प्रो. बीआर कांबोज ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मीटिंग लेकर प्रबंधों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, कजाकिस्तान, जापान, मिस्त्र, फ्रांस, जर्मनी, ट्यूनिशिया, ब्राजील, मोराको सहित 15 देशों के 900 वैज्ञानिक व शोधार्थी भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन के प्रारंभिक सत्र में फ्रांस के आईपीसीसी नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता प्रो. आर्थर सी रिडेकर व अमेरिका की टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय के संकाय फेलो प्रो. सर्जिओ सी कापारेडा तकनीकी विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन


ये वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे व्याख्यान
विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक एवं सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. जीतराम शर्मा ने बताया कि मुख्य वक्ताओं में जर्मनी से डॉ. डिटर एच त्रुट्ज ओस्नाबुरक, डेनमार्क से डॉ. अहमद जहूर, जापान से प्रोफेसर यो तोमा व डॉ. टाकुरो शिनानो, कजाख्स्तान से डॉ. विक्टर कामकिन व डॉ. ओक्साना एर्माकोवा, फ्रांस से डॉ. बोचाइब खदरी, पौलेंड से डॉ. टकाओ इशिकावा, मिस्त्र से डॉ. हॉसम रूश्दी, कोलम्बिया से डॉ. देवकी नंदन, सीम्यीट मैक्सिको से डॉ. एमके गथाला एवं डॉ. मैक्सवेल मकोंडीवा,, ब्राजील से डॉ. फ्रांसिस्को फग्गिओं व डॉ. वाल्मी हैजे-फग्गिओं, ईरी-शार्क से डॉ. राबे याहया, इक्रीसेट से डॉ. एसके गुप्ता, कैलिफोर्निया से डॉ. चंद्र पी अरोड़ा अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। देश के प्रसिद्ध शोध संस्थाओं में कार्यरत प्रख्यात वैज्ञानिक सम्मेलन में व्याख्यान देंगे, जिनमें एडीजी आईसीआर डॉ. एसके शर्मा, एडीजी आईसीआर डॉ. बीपी मोहंती शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें