फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मणिपुर की टीम को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा हरियाणा

Thu, 22 Jun 2023 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। सीनियर नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में मैच जीतने के बाद हरियाणा की टीम। 
विज्ञापन
हिसार। अमृतसर में चल रही सीनियर नेशनल महिला फुटबाल प्रतियोगिता में वीरवार को हरियाणा की टीम ने 21 बार चैंपियन रह चुकी मणिपुर की टीम को बाहर कर दिया। हरियाणा टीम में शामिल हिसार के गांव मंगाली की मोना और रेणू ने 1-1 गोल कर टीम को जीत दिलाई। मणिपुर की टीम को 2-0 से हराया। लीग मुकाबले के चारों मैच जीत हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब शनिवार को टीम का अंतिम लीग मुकाबला पश्चिम बंगाल के साथ होगा।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा टीम में मंगाली से आरती, मोना, रेणू और नेहा किक का दम दिखा रही हैं। अभी तक हुए चार मैच में हरियाणा 12 प्वाइंट के साथ टॉप पर चल रहा है। मैच जीतने पर हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल अम्मू, फिजिकल लेक्चरर सुखविंद्र कौर, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार, विरेंद्र कौशिक, नरेंद्र कुमार ने बधाई दी। वहीं, फिलहाल मंगाली में 120 से ज्यादा बेटियां फुटबाल का प्रशिक्षण ले रही हैं। 70 से ज्यादा बेटियां नेशनल स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। 20 बेटियों ने खेल के दम पर विभिन्न विभागों में नौकरी हासिल की हैं।
अब तक 26 बार सीनियर नेशनल टूर्नामेंट हुआ है। इसमें से 21 बार तो मणिपुर की टीम चैंपियन और 4 बार रनरअप रह चुकी है। ऐसा पहला मौका है जब हरियाणा ने सेमीफाइनल से पहले ही मणिपुर की टीम को बाहर का रास्ता दिखाया। हरियाणा टीम के सभी खिलाड़ियों को मेरी ओर से बधाई देता हूं। - नरेंद्र कुमार, कोच, फुटबाल, मंगाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें