फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दुष्यंत ने छुए दादा OP चौटाला के पांव, हुई गुफ्तगू, पूर्व CM भजनलाल के पोत्रों की शादी में हुए शामिल

Tue, 26 Dec 2023 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)

सार

आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की शादी राजस्थान की रहने वाली सिक्किम कैडर की आईएएस परी बिश्नोई के साथ जबकि उनके छोटे भाई चैतन्य बिश्नोई की शादी देहरादून निवासी सृष्टि अरोड़ा के साथ हुई है।
विज्ञापन
दादा ओपी चौटाला के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल के दोनों पोत्रों की शादी के बाद मंगलवार को आदमपुर की अनाज मंडी को दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रीतिभोज में हजारों की संख्या में लोगों ने देशी घी से बने व्यंजन का स्वाद चखा और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला के साथ अनाजमंडी में कुलदीप बिश्नोई के पुत्रों की शादी में शरीक होने पहुंचे।

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला जब अंदर जाने लगे तो डिप्टी सीएम की नजर अचानक अपने दादा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पर पड़ी जो दूसरे गेट से आ रहे थे। उपमुख्यमंत्री भीड़ से निकलते हुए अपने दादा की तरफ गए और राम-राम कर पांव छुए। दादा ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में पौत्र को आशीर्वाद दिया और मुस्कुराते हुए बतियाने लगे। इसी दौरान वहां पहुंचे जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने पिता के चरण स्पर्श किए तो ओपी चौटाला ने उन्हें भी आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर कुलदीप बिश्नोई की माता जसमा देवी, बडे़ भाई चंद्रमोहन बिश्नोई, सीमा बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई, सिया बिश्नोई, बहन रोशनी देवी, बहनोई अनूप बिश्नोई उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति ने छूए जसमा देवी के पांव

कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य व चैतन्य की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चौधरी भजनलाल की पत्नी जसमा देवी के मंच पर पांव छुए। जसमा देवी ने अपना स्नेहिल हाथ उप राष्ट्रपति के सिर पर रखा और दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना।

कांग्रेसी नेताओं ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
करीब 16 माह पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले कुलदीप बिश्नोई के पुत्रों के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज व आशीर्वाद समारोह से प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने दूरी बनाई रखी। कार्यक्रम में हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह, भिवानी लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह, हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल, मंत्री संदीप सिंह, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर, जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास,रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, राज्य मंत्री अनूप धानक, कैथल विधायक लीलाराम गुज्जर, अंबाला शहरी विधायक असीम गोयल, शाहबाद विधायक रामकरण, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स, रामचंद्र जांगड़ा, कृष्ण लाल पंवार सहित अन्य पहुंचे।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों भाईयों की शादी 22 दिसंबर को उदयपुर में हुई थी। उसके बाद 24 दिसंबर को पुष्कर में भी रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 27 दिसंबर को दिल्ली में भी रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें