फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शतरंज में हर्षवर्धन सिंह व सना गोयल ने मारी बाजी

विज्ञापन
शतरंज खेलती ​खिलाड़ी
विज्ञापन
हिसार। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन अग्रसेन कॉलोनी स्थित नारायणी सेवा सदन में किया गया। इसमें 9 वर्ष व 17 वर्ष के लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। अब चयनित खिलाड़ी पंचकूला में 17 व 18 मई को होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ट्रायल के दौरान अंडर-9 में लड़कों के वर्ग में हर्षवर्धन सिंह प्रथम, अर्णव मेहता द्वितीय, इवान आहूजा तृतीय रहा। लड़कियों में सना गोयल प्रथम, जन्नत द्वितीय व हर्षित धतरवाल तृतीय रही। आयु वर्ग 17 में लड़कियों के वर्ग में युक्ति प्रथम, प्रगति द्वितीय, प्राचीन तृतीय रही। लड़कों में योगेश्वर धनखड़ प्रथम, अंशुल शर्मा द्वितीय, बंसल तृतीय, ओपन आयु वर्ग में दीपांशु गर्ग प्रथम, रोहित पूनिया द्वितीय व शेखर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं एफसीआई मेंबर पुनीत इंदौरा, प्रवीण गर्ग, शतरंज एसोसिएशन के ऑर्गेनाइजिंग प्रेसिडेंट सुशील गर्ग, प्रेसिडेंट अनिल मित्तल, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर शशि भूषण लूथरा ने किया। आयोजक सचिव नीरज वर्मा व मीडिया को-ऑर्डिनेटर अनिल महाजन ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका में चंदन चावला, कुलदीप कुमार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जीएसटी एनफोर्समेंट ईटीओ वीरेंद्र सेहरावत ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें