फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी में हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में 17 फरवरी को हुए शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के लिए लाइसेंसी हथियार उपलब्ध करवाने के आरोपी हिसार के मिल गेट निवासी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए स्टाफ हांसी के जांच अधिकारी सम्मत ने बताया कि गुप्त सूचना से पता चला था कि जैनावास निवासी अंकित की शादी के लिए गांव गढ़ी में बरात आई थी। इस दौरान भिवानी जिले के गांव भेरा निवासी हर्ष दोस्तों संग शामिल हुआ था। इसी दौरान हर्ष और उसके साथियों ने शिवनगर, मिल गेट हिसार निवासी सतपाल शर्मा की दोनाली (डोगा) बंदूक से शादी के जश्न में हवाई फायर किए। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने हर्ष और सतपाल सहित अन्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें