फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी से तोशाम रोड बनेगा फोरलेन, केंद्र से मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

खस्ता हाल हांसी से तोशाम रोड को फोरलेन किया जाएगा। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से इस रोड को नया बनाया जाएगा। इस रोड को बनाने के लिए केंद्र सरकार के एक विशेष फंड द्वारा मंजूरी दी गई है। रोड को बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने निरीक्षण शुरू कर दिया है।
यह सड़क अभी सात मीटर चौड़ी है। इसे फोरलेन किया जाएगा। जिसके बाद यह रोड करीब 15 मीटर चौड़ा हो जाएगी। हांसी से तोशाम रोड तक की 11 किलोमीटर की सड़क का निर्माण लोकनिर्माण विभाग की हांसी डिविजन करेगा। इसके अलावा हाजमपुर से तोशाम तक की सड़क का निर्माण भिवानी डिविजन की ओर से किया जाएगा। हांसी से तोशाम रोड को फोरलेन किया जाएगा। फोरलेन करने के लिए विभाग ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसको चौड़ा करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। साथ ही सड़क किनारे लगे पेड़ों को भी काटा जाएगा। जिसके लिए पहले वन विभाग से मंजूरी ली जाएगी। सड़क के लिए जमीन मिलने के बाद ही इस पर निर्माण का कार्य शुरू होगा। काम शुरू होने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा। वहीं इसके लिए टेंडर भी लगाया जाना है।
विज्ञापन


शहर व हाजमपुर में बनेगा सीसी रोड
यह रोड भारी वाहनों के आवागमन से जल्दी टूटी जाता है। इसलिए इस रोड के शहर के हिस्से को सीसी रोड बनाया जाएगा। वहीं हाजमपुर गांव में भी सीसी रोड बनेगा। यहां पर रोड के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाले भी डाले जाएंगे। बाकी सड़क का निर्माण तारकोल से किया जाएगा।

सेंटर रोड फंड के तहत मिली है मंजूरी
इस रोड के निर्माण के लिए केंद्र से अनुमति मिली है। हर वर्ष मंत्रालय द्वारा सेंटर रोड फंड के तहत रोड के निर्माण के लिए विभाग से किसी एक विशेष रोड के निर्माण के बारे में पूछा जाता है। विभाग द्वारा बीते वर्ष हांसी तोशाम रोड के निर्माण के लिए मंत्रालय के समक्ष डिमांड की थी। इसके लिए सेंटर रोड फंड के तहत निर्माण को अनुमति दी गई है। जिसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा है।

भारी वाहनों का आना जाना रहता है
इस रोड पर भारी वाहनों का आना-जाना रहता है। खासतौर पर खानक से बिल्डिंग मेटेरियल लेकर आने वाले वाहन इसी मार्ग से हांसी आते हैं। हांसी से होकर बरवाला, टोहाना, पंजाब की तरफ जाने वाला बिल्डिंग मेटेरियल भी यहीं से होकर जाता है। इसके साथ राजस्थान के मकराना से आने वाला पत्थरों के वाहन भी यहां से गुजरते हैं। इसके चलते यह रोड जल्दी ही टूट जाता है।


पांच वर्ष पहले लेयर बिछाई गई थी
वर्ष 2018 में इस रोड पर तारकोल की लेयर बिछाई गई थी। उसके बाद से इस रोड पर कोई काम नहीं हुआ। बीते दिनों भी इस रोड पर विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य किया गया था।


दो ओवरब्रिज है इस रोड पर
हांसी से तोशाम रोड पर दो ओवरब्रिज आते हैं। एक ओवरब्रिज हांसी भिवानी रेल मार्ग पर है। दूसरा ओवर ब्रिज हांसी रोहतक रेलवे लाइन पर बनाया गया है। ओवरब्रिज बनने के साथ ही यहां वाहनों का आवागमन पहले से बढ़ गया है।
विज्ञापन



अनुमति मिल गई है
हांसी से तोशाम रोड के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनुमति मिल गई है। इसको फोर लेन किया जाएगा। रोड निर्माण में समय लगेगा। पहले वन विभाग से अनुमति ली जाएगी।-
अनिल नरवाल, एक्सईन, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें