फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंचकूला में किसान आंदोलन के चलते हांसी प्रशासन सख्त, 3 डीएसपी, 5 एसएचओ सहित 220 पुलिस कर्मी तैनात

विज्ञापन
हांसी रामायण टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
हांसी। पंचकूला में किसान आंदोलन का असर हांसी में भी देखने को मिला। किसानों के महापड़ाव व राजभवन के घेराव की चेतावनी के बाद हांसी प्रशासन भी सख्त हो गया। रविवार को रामायण टोल, पीपला पुल नाका, राजथल नाके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रामायण टोल प्लाजा पर दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए व 170 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पीपला पुल नाके व राजथल नाके पर 10-10 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए। इसके साथ ही 30 पुलिस कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन

रामायण टोल प्लाजा पर सुबह किसान नेताओं की बैठक भी हुई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों में पंचकूला के लिए रवाना हुए। इस दौरान किसानाें ने पंचकूला किसान आंदोलन में जाने वाले वाहनों के लिए टोल फ्री करवाया। भारतीय किसान नाैजवान यूनियन के जिलाध्यक्ष दशरथ मलिक, किसान नेता कुलदीप खरड़, सरदानंद राजली सहित अन्य किसान ने बताया कि हिसार के पांचों टोल कमेटियों के आह्वान पर हजारों किसान पंचकूला किसान महापड़ाव में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें