फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लटकते तार और क्षतिग्रस्त गलियां बढ़ा रहीं लोगों की परेशानी

Wed, 21 Feb 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
दादरी में सुभाष चौक से मस्जिद की ओर जाने वाली गली में बना गड्ढा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-10 के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि लंबा समय बीतने के बाद भी उन्हें जर्जर गलियों समेत सीवर और पेयजल समस्या समेत बिजली के लटकते तार की समस्या नहीं सुलझ सकी है। इससे लोगों में संबंधित विभाग के खिलाफ रोष बना है। उनका कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए वह विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

वार्ड-10 की आबादी करीब चार हजार है। वार्ड के गोसाई मोहल्ले में पिछले छह माह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। वहीं, इसी क्षेत्र में सीवर मैनहोल का ढक्कन सड़क के लेवल से ऊपर बना है और ये हादसों का कारण भी बन रहे हैं। क्षेत्र में पांच माह पहले बनी 50 मीटर लंबी गली का लेवल ठीक न होने से नाली का दूषित पानी घरों के अंदर तक पहुंच रहा है।
सुभाष चौक से मस्जिद की ओर जाने वाली गली में पांच स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली का निर्माण लगभग 12 साल पहले करवाया गया था, लेकिन इसके बाद गली की हालात लगातार जर्जर होती गई। उन्होंने सफाई व्यवस्था भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि वहां सफाई कर्मचारी तो आता है लेकिन पूरा काम करने के बजाय खानापूरी कर लौट जाता है। वहीं, सुभाष चौक से कॉलेज की ओर जाने वाली मुख्य गली के बीच लटकती बिजली केबल भी लोगों को परेशान कर रही है।
लोग बोले : समस्याओं पर संज्ञान लेकर अधिकारी करवाए समाधान
गली का निर्माण लगभग 12 साल पहले करवाया गया था। इसके बाद सीवर और पेयजल कनेक्शन लेने के लिए लोगों ने कई बार गली उखाड़ी। फिलहाल कई जगह गड्ढे बने हैं और गली के पुनर्निर्माण की दरकार है। - जयभगवान, वार्डवासी
कबाड़ी मार्केट से गोसाई मोहल्ले की ओर जाने वाली 50 मीटर गली का निर्माण लगभग पांच माह पहले करवाया गया था। निर्माण के दौरान गली का लेवल सही नहीं रखा गया। अब आलम ये है कि नाली का पानी घरों के अंदर पहुंच रहा है। - बलवंत, वार्डवासी
गोसाई मोहल्ले में बने सीवर मैनहोल के ढक्कन सड़क के लेवल से काफी ऊंचे हैं, इसके चलते यहां से गुजरने वाले राहगीर और बुजुर्ग ठोकर लगने से घायल होते रहते हैं। गली में लगी इंटरलॉकिंग टाइलें भी उखड़ चुकी हैं। - दीपक सतीजा, वार्डवासी।
हीरा चौक से सुभाष चौक जाने वाली गली में लगाया गया सफाई कर्मचारी केवल खानापूरी करता है। समय पर नालियों की सफाई न होने से लगातार गंदगी बढ़ती जा रही है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - राजबाला, वार्डवासी।


दो साल के अंदर वार्ड में एक लाख रुपये के मरम्मत कार्य ही करवाए गए हैं। अभी वार्ड के विकास से संबंधित एजेंडे में तीन गलियों के निर्माण की मांग रखी गई है। जल्द ही टेंडर लगने की उम्मीद है। - मनोज वर्मा, पार्षद, वार्ड-10
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें