शराब का सेवन कर नहर में नहाने गया इलेक्ट्रिशियन डूबा
हिसार। गंगवा निवासी 34 वर्षीय चुन्नीराम की गंगवा-आर्य नगर रोड पर स्थित नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का रविवार को हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आजाद नगर थाना में तैनात एएसआई हनुमान ने बताया कि मृतक चुन्नीराम इलेक्ट्रिशियन का काम था। चुन्नीराम के पिता सुभाष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चुन्नीराम शराब के नशे में नहर में नहाने गया था, उसी दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। उसके भतीजे को उसके डूबने का पता लगा तो तुरंत उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुन्नीराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चुन्नीराम शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।