फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ ने किया ज्वाइन

Mon, 18 Mar 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। करीब दस महीने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ (एलएमओ) डॉ. प्रिया की नियुक्ति हुई है। उन्होंने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। एलएमओ के आने से यहां मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। खासकर गर्भवतियों को अधिक राहत मिलेगी। हालांकि यहां चिकित्सकों के पांच पद अब भी खाली हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दैनिक ओपीडी 400 के करीब है। इनमें करीब 35 गर्भवतियों समेत 70 महिला रोगी भी शामिल हैं। सेहत की रुटीन जांच के अलावा महीने में औसतन 10 से 12 प्रसव भी होते हैं। महिला रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को अस्पताल से समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रहीं थीं। हालांकि अस्पताल ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यहां एलएमओ की डयूटी लगाई गई थी, लेकिन नियमित एलएमओ न होने के कारण गर्भवतियों की जांच और प्रसव कराने में परेशानी हो रही थी।
अस्पताल प्रशासन ने एलएमओ की नियुक्ति के लिए विभागीय प्रशासन को कई बार पत्र भेजा गया। इसके बाद अब एनएचएम के तहत एलएमओ की नियुक्ति की गई है। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के दो और चिकित्सकों के 11 पद स्वीकृत हैं। इनमें से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का एक और चिकित्सकों के चार पद खाली हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण पर सीएमओ ने कहा था जल्दी मिलेगी विशेषज्ञ
अमर उजाला ने पिछले महीने अभियान चलाकर अस्पताल की विभिन्न खामियों को उजागर किया था। तब सीएमओ डॉ. सपना ने यहां निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्हें विभिन्न तरह की खामियां भी मिलीं थीं। तब उन्होंने एनएचएम के तहत यहां एलएमओ की तैनाती की बात कही थी। इस आश्वासन को अब पूरा कराया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें