फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पटाखे 30 से 50 प्रतिशत महंगे, नई सब्जी मंडी में लगीं 9 स्टॉल

विज्ञापन
हिसार। दमकल विभाग में होमगार्ड जवान व रोडवेज चालकों को ट्रेनिंग देते फायर ऑफिसर दलबीर सिंह नैन। ? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने दिवाली पर ग्रीन पटाखे बजाने के आदेश दिए हैं। पटाखे और आतिशबाजी के शौकीनों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि साधारण पटाखों से ग्रीन पटाखे 30 से 50 फीसदी अधिक महंगे हैं। नई सब्जी मंडी में ग्रीन पटाखों की 9 स्टॉल लगाई गई हैं। वहीं, दमकल विभाग के फायर ऑफिसर दलबीर सिंह नैन ने नई सब्जी मंडी पहुंचकर सभी ग्रीन पटाखों की स्टॉल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि कहीं भी साधारण व प्रदूषण करने वाले पटाखे बेचे गए तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी के आदेश पर जिले में धारा 144 लागू की गई है। इसके बावजूद गली-मोहल्लों में प्रदूषण करने वाले पटाखे धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। ग्रीन पटाखा एसोसिएशन के प्रधान विनोद खन्ना ने भी बताया कि पटाखों व आतीशबाजी, फूलझड़ी आइटम 30 से 50 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। रेट बढ़ने से ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी नुकसान हुआ है।
शहर में सिर्फ नई सब्जी मंडी में ग्रीन पटाखों की 9 स्टाल लगाई हैं। जहां सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। हमने मौके पर पहुंचकर सभी स्टॉल पर पटाखों के लेबल चेक किए हैं। अगर कोई साधारण पटाखे बेचेगा तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। - दलबीर सिंह नैन, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग
विज्ञापन

साधारण पटाखों की तुलना में ग्रीन पटाखे 30 से 50 प्रतिशत महंगे हैं। प्रशासन के आदेशानुसार ग्रीन पटाखे ही बेचे जा रहे हैं। स्टॉल की जगह सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। - विनोद कुमार, प्रधान ग्रीन पटाखा एसोसिएशन हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें