हिसार। बस अड्डे पर एक बुजुर्ग से ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बरवाला के जेवरा गांव के सूबे सिंह 11 दिसंबर को सुबह एक निजी हास्पिटल हिसार में दवाई लेने गए थे। डॉक्टर न मिलने के कारण वापस गांव जा रहे थे। वह हिसार मैन बस स्टैंड पर पहुंचे तो पीछे से एक लडका आया और बोला दादा जी राम राम और वह बोला कि वह गांव के पूर्व सरपंच का छोटा लड़का है और उसकी मां बीमार है। ऐसे में उसे पैसे की जरूरत है। यह कहकर उसने बुजुर्ग से 2000 हजार और एक सोने की अंगूठी सोना ले ली। इसके बाद आरोपी ने कहा कि आप जाना नहीं यहां से हम दोनों साथ मे चलेगें। इसके बाद आरोपी वापस नहीं आया। अगले दिन बुजुर्ग उस व्यक्ति के घर गए, जिसका ठग ने नाम लिया था। उस परिवार ने साफ मना कर दिया और कहा कि उनके यहां ऐसा कोई लड़का नहीं है। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बुजुर्ग के बेटे ने सिटी थाने मे शिकायत दी है। एसएचओ अमित का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।