फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज व जाट कॉलेज प्रदेश के टॉप 10 कॉलेज में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में यूजी कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले के आवेदन 8 अगस्त तक जमा होंगे। आवेदन जमा होने की प्रक्रिया में हिसार जिले तीन कॉलेज प्रदेश में टॉप टेन में पहुंच गए हैं। इनमें प्रदेश में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार है। सीआरएम जाट हिसार व एक अन्य एडिट कॉलेज प्रदेश के टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं। शनिवार शाम 8 बजे तक पूरे हरियाणा प्रदेश में 110356 आवेदन जमा हो चुके थे, जिनमें हिसार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सबसे ज्यादा 12968 आवेदन जमा हो चुके थे। सीआरएम जाट कॉलेज हिसार में शनिवार शाम तक 5258 आवेदन जमा हो चुके थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 1 अगस्त कॉलेज यूजी कक्षाओं में प्रथम वर्ष दाखिले आवेदन जमा होने शुरू हुए थे। विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए सिर्फ 8 दिन मिले हैं जो कि सोमवार पूरे हो जाएंगे। जिनमें से पहले ही दिन एडमिशन पोर्टल ओपन नहीं हुआ। जब पोर्टल ओपन हुआ तो ओटीपी जनरेट नहीं हुए। आवेदकों के मोबाइल नंबर या इमेल आईडी पर ओटीपी नहीं पहुंच पाए।
इस कॉलेज में इतने आए आवेदन
गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
बीए-9522
बीएससी नॉन मेडिकल- 1009
बीकॉम- 887
बीएससी मेडिकल 497
बीए जियोग्राफी ऑनर्स- 292
बीए अंग्रेजी ऑनर्स- 218
बीएससी ऑनर्स मैथ- 209
बीकॉम ऑनर्स- 177
बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र- 157
कुल 12968
----
सीआरएम जाट कॉलेज हिसार
बीए- 3639
बीकॉम- 585
बीएससी नॉन मेडिकल- 473
बीएससी मेडिकल- 169
बीसीए- 392
कुल- 5258
------
इंपीरियल कॉलेज हिसार
बीए- 632
बीकॉम- 240
बीबीए-210
बीएससी नॉन मेडिकल- 120
कुल 1202
एफसी कॉलेज हिसार
बीए- 2437
बीकॉम- 274
बीएससी नॉन मेडिकल- 254
बीएससी मेडिकल- 135
कुल- 3100
गवर्नमेंट कॉलेज नलवा
बीए- 300
बीकॉम- 25
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स रजिस्ट्रेशन
बीए 2317
बीए भूगोल 104
बीकॉम 269
बीएससी नॉन मेडिकल 329
बीएससी मेडिकल 155
कुल 3172
ये है एडमिशन का शेड्यूल
- आवेदन शुरू हुए - 1 अगस्त से
- आवेदन का अंतिम दिन- 8 अगस्त
-डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन- 2 अगस्त से 9 अगस्त
-पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी- 12 अगस्त
- पहली मेरिट लिस्ट मान्य होगी- 16 अगस्त तक
- पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी- 13 अगस्त से 16 अगस्त
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी- 19 अगस्त को
- दूसरी मेरिट लिस्ट मान्य होगी- 23 अगस्त तक
- दूसरी मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी- 19 अगस्त से 23 अगस्त तक
- ऑपन काउंसिलिंग होगी- 26 अगस्त
वर्जन:
हमारा कॉलेज आवेदनों की संख्या में प्रदेश के टॉप टेन कॉलेजों में शामिल हो गया है। अभी आवेदन जमा होने के दो दिन ओर बाकी हैं। अभी तक आवेदन जमा होने की तिथि नहीं बढ़ाई है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार, एडमिशन नोडल ऑफिसर।
----
वर्जन:
हमारा कॉलेज प्रदेश में नंबर वन पर है। प्रदेश के सभी कॉलेेजों में से हमारे कॉलेज में सबसे ज्यादा आवेदन आए जमा हुए हैं।
डॉ. यशवंत सांगवान, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार, एडमिशन नोडल ऑफिसर।
--
वर्जन:
हमारे कॉलेज में 1202 विद्यार्थी आवेदन जमा कर चुके हैं। विद्यार्थियों का बीए, बीबीए व बीकॉम की ओर काफी रुझान बड़ा है। विद्यार्थियों के निरंतर आवेदन जमा हो रहे हैं। मेरा विद्यार्थियों से कहना है कि आवेदन के दौरान कोई गलती न करें।
विज्ञापन

कुलदीप आर्य, डायरेक्टर, इंपीरियल कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें