हिसार। सैनिक छावनी के सामने बनी मार्केट में देर रात इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में आग लग गई। जिस कारण सामान जल गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
सातरोड कलां निवासी राममेहर पूनिया ने बताया कि उन्होंने कैंट के सामने एक बिल्डिंग में इलेक्ट्रोनिक्स का शोरूम खोला हुआ है। इसके अंदर एसी, वाशिंग मशीन, एलईडी, कूलर आदि सामान रखा था।
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते चुनाव में व्यस्त थे। इसलिए शोरूम कभी-कभार खोलते थे। देर रात ढाई बजे करीब मकान मालिक ने फोन कर बताया कि शोरूम में आग लग गई है। पता चलने पर मौके पर पहुंचे तो देखा कि शोरूम के अंदर से आग की लपटे निकल रही थीं। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तक तक सामान जल चुका था।