फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टाउन पार्क के जल्द आएंगे अच्छे दिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के बड़े पार्कों में से एक टाउन पार्क के ज्यादातर झूले टूट चुके हैं। मगर जल्द ही पार्क के अच्छे दिन आएंगे। पार्क के सुंदरीकरण को लेकर निगम की तरफ से लगाए गए टेंडर में 4 कंपनियों के आवेदन आए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो करीब एक माह में पार्क के सुंदरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि पंचभूत थीम पर इस पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वायु के लिए हवा की झंकार के साथ धातु के पेड़ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें