फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल हैप्पीनेस प्रोग्राम: 9-12 मई तक आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से तनाव मुक्त जीवन के रहस्य सिखाए जाएंगे

Tue, 07 May 2024 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर महावीर अग्रवाल एवं कृष्ण कुमार ने बताया कि कई वर्षों तक ध्यान सिखाने के बाद गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने हैप्पीनेस प्रोग्राम और इसकी केंद्रीय श्वास तकनीक- सुदर्शन क्रिया विकसित की जो प्रभावी रूप से तनाव को कम करती है और लोगों को सहजता से गहन ध्यान की स्थिति में ले जाती है।
विज्ञापन
श्री श्री रवि शंकर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से तनाव मुक्त जीवन के रहस्यों को सिखाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रवि शंकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर ग्लोबल हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन 9-12 मई को किया जाएगा। इसमें गुरुदेव विश्व भर में वेबकास्ट के माध्यम से लाखों लोगों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक व हरियाणा स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि हिसार के लोगों के सहूलियत के लिए हैप्पिनेस प्रोग्राम का आयोजन 2 स्थानों पर 3 अलग-अलग समय पर किया जा रहा है। अर्बन एस्टेट-2 में मकान नंबर 1605 के चौथी मंजिल पर सुबह 5:30 से 8:30 बजे, प्रातः 10:30 से दोपहर 1:30 बजे एवं सायं 5:15 से 8:15 बजे तक शिविर चलेगा।

सेक्टर-14, पार्ट-2 के मकान न. 3222 में प्रातः 5:30 से 8:30 बजे, प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे एवं सायं 5 से 8 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साक्षी अग्रवाल ने बताया कि शिविर का समापन 13 मई को शानदार एवं दिव्य सत्संग ‘तेरा मैं’ के साथ किया जाएगा। आयोजन बुधला संत मंदिर, सेक्टर-14 में सायं 5:30 बजे से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें