फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: यूएसए की ऐरीजोना यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करेगा जीजेयू

Fri, 13 May 2022 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

जीजेयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में फैसला लिया गया। सिविल एविएशन में डिप्लोमा, डिप्लोमा इन एविएशन मैनेजमेंट कोर्स भी शुरू होंगे।
विज्ञापन
जीजेयू में कार्यकारी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो.बीआर कांबोज , मौजूद परिषद के सदस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) अब यूएसए की एरिजोना यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करेगा। इसके अलावा एक साल के डिप्लोमा इन सिविल एविएशन, डिप्लोमा इन एविएशन मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन एविएशन डील्स विद मैनेजमेंट ऑफ एयरपोर्टस एंड एविएशन कोर्स भी शुरू करने की योजना तैयार करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के सेमिनार हाल में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में यह रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने की। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि हिसार में हवाई अड्डा बन रहा है। विश्वविद्यालय में एरिजोना यूनिवर्सिटी यूएसए के साथ मिलकर बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स भी आरंभ करने की योजना है।

इस वर्ष इंटरनेशनल लेवल का सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित किया जाएगा। इसके तहत शिक्षा और शोध के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों व कौशल विकास से संबंधित कोर्सों को विश्व स्तरीय स्पर्धा के अनुरूप स्थापित किया जाएगा। टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग, इंटरनेशनल बिजनेस मैनेजमेंट, सिविल एविएशन, फूड टेक्नोलॉजी व होटल मैनेजमेंट के कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
विज्ञापन


बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र अनायथ, प्रो. बीबी गोयल, प्रो. पवन कुमार, प्रो. वीके गर्ग, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. नीरू वासुदेवा, प्रो. सरोज, प्रो. जेबी दहिया, प्रो. एमसी गर्ग, प्रो. सुनीता पानू, डॉ. अरोहित गोयत व विनोद कुमार उपस्थित रहे।

278 करोड़ रुपये का बजट पारित
कार्यकारी परिषद की बैठक में 278 करोड़ रुपये के खर्च और 166 करोड़ रुपये की आमदन का बजट प्रस्तुत हुआ है। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के लिए आगामी तीन साल की अवधि के लिए 193.86 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया। करीब 65 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय में अतिरिक्त विकास के लिए खर्च किए जाने की योजना तैयार की गई है। बैठक में वित्त विभाग हरियाणा की ओर से कमलेश कुमारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें