हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी इन योगा साइंस एंड थेरेपी एवं एमएससी योगा साइंस एंड थेरेपी पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि योग विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत योग विज्ञान एवं थेरेपी में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दो शैक्षणिक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में वर्ष 2024 से इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी इन योग साइंस एंड थेरेपी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस शैक्षणिक सत्र से एमएससी योग साइंस एंड थेरेपी (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत की जा रही है।योग में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। प्रवेश प्रक्रिया एवं पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर उपलब्ध है।