हांसी। लोहारी राघो के एक युवक विशाल कुमार से शातिरों ने 2 लाख 59 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विशाल ने बताया कि वह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एमएससी का छात्र है। टेलीग्राम पर उसे शातिर व्यक्ति ने ट्रेडिंग का ऑफर दिया था। उसने झांसा दिया गया कि ट्रेनिंग में उसे बहुत मुनाफा होगा। मुनाफे का झांसा देकर उससे पैसा ट्रांसफर करा लिया गया। विशाल ने अपने और पिता के खातों से शातिर लोगों को पैसा ट्रांसफर किया। उसके साथ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक धोखाधड़ी की गई। बाद में उसे शक हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। उसके साथ कुल 2 लाख 59 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है।