फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू के फार्मेसी विभाग को एनआईआरएफ में मिली 33वीं रैंक

विज्ञापन
जीजेयू का फार्मेसी विभाग - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी हुई नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2022 में जीजेयू को फार्मेसी श्रेणी में 400 प्रतिभागी संस्थानों में से 33वां रैंक मिला। यह रैंकिंग दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जारी की। इसमें कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज व आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने फार्मेसी श्रेणी में 400 प्रतिभागी संस्थानों में से 33वां रैंक, विश्वविद्यालय श्रेणी में 101 से 150वां रैंक बैंड मिला है। जीजेयू ने प्रबंधन श्रेणी में भाग लेने वाले 751 संस्थानों में से 102 से 125 और ओवरऑल श्रेणी में 1875 प्रतिभागी संस्थानों में से 151-200 रैंक हासिल किया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन विभाग को इस वर्ष रैंकिंग श्रेणी में शामिल किया गया है। प्रबंधन विभाग ने 102 से 125 रैंक प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जा रही है।
कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि यह एनआईआरएफ रैंकिंग टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेज (टीएलआर), रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस (आरपीपी), ग्रेजुएशन आउटकम (जीओ), आउटरीच एंड इनक्लूसिविटी (ओआई) और पीयर परसेप्शन (पीपी) सहित पांच व्यापक मापदंडों पर आधारित है। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल व उपनिदेशक डॉ. कश्मीरी लाल ने भी फार्मेसी श्रेणी शीर्ष 50 में अपनी जगह कायम रखने और हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस को एनआईआरएफ रैंकिंग में शामिल होने के लिए फार्मेसी विभाग के अध्यक्ष व हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक व विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक व गैरशिक्षक कर्मचारियों को बधाई दी। प्रो. आशीष अग्रवाल ने हा कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय अपनी सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें