हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में पहले से चल रही विभिन्न गैर शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा व प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 21 अगस्त से 10 सितंबर तक होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि अकांउटेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट व लैब अटेंडेंट के पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त को होस्टल केयर टेकर के पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 अगस्त चौकीदार के पदों के लिए शारीरिक परीक्षा 4 से 6 सितंबर व ग्राउंडमैन के पदों के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 9 व 10 सितंबर को होगा। कुलपति ने बताया कि लैब अटेंडेंट की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों का प्रैक्टिकल टेस्ट 21 अगस्त से 23 अगस्त को होगा। उपरोक्त सभी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in से परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड किए जा सकते हैं।