फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू का बीटेक छात्र तीन दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) का बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र विकास गोदारा तीन दिन से लापता है। वह आदमपुर का निवासी है और 28 फरवरी की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। जांच अधिकारी एएसआई सलीम खान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने एक मार्च को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता आत्माराम गोदारा के अनुसार विकास की उम्र 19 वर्ष, कद करीब छह फीट और रंग गोरा है। उसने सफेद शर्ट पहन रखी थी। परिजनों ने उसके बारे में कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें