फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू के एसोसिएट प्रो. डाॅ. सुनील नांदल बहाल, जांच जारी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के हेड से दुर्व्यवहार मामले में निलंबित किए गए एसोसिएट प्रो. डाॅ. सुनील नांदल के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया है। डाॅ. सुनील नांदल को वापस ड्यूटी पर ले लिया गया है। इस मामले की पूरी जांच के रिटायर्ड प्रो. एमएस तुरान को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष ओपी सांगवान ने विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने कंप्यूटर साइंस विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सुनील नांदल पर बाथरूम में बंद करने और बदतमीजी का आरोप लगाया था। वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव किया था। शिकायत के बाद जीजेयू प्रशासन ने सुनील नांदल को सस्पेंड कर दिया था कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने बताया कि डॉ. सुनील नांदल को बहाल किया है लेकिन जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें