फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2023 में जीजेयू को फिर 351-400 के बीच मिला स्थान

Thu, 06 Jul 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) को प्रसिद्ध टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा ‘यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2023’ में एक बार फिर विश्वविद्यालय ने 351-400 के बीच स्थान मिला है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि जीजेयू हिसार इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला हरियाणा का एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय 28.3-30.9 के समग्र स्कोर के साथ राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों में हरियाणा में प्रथम स्थान पर रहा है। विश्वविद्यालय ने उद्धरणों में 48.8, उद्योग आय में 36.9, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में 15.8, अनुसंधान में 13.2 और शिक्षण में 30.6 अंक प्राप्त किये हैं। भारत से कुल 45 सरकारी व प्राइवेट यूनिवर्सिटी/आईआईटी को इन रैंकिंग में स्थान दिया गया है। प्रो. बिश्नोई ने यह भी बताया कि यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में विश्व के 605 विश्वविद्यालय शामिल हैं, जबकि 2022 में इसमें 539 शामिल थे।
विश्वविद्यालय को हाल ही में नैक के चौथे चक्र में 2027 तक पांच साल की अवधि के लिए नैक से ए+ ग्रेड से मान्यता दी गई है। विश्वविद्यालय का स्कोपस एच-इंडेक्स 112 तक बढ़ गया है जो 20.27 के औसत पेपर उद्धरण के साथ क्षेत्र में सर्वाधिक है। विश्वविद्यालय एनईपी-2020 के अनुरूप कई कार्यक्रम शुरू करने वाला हरियाणा राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। आंतरिक गुणवत्ता इश्योरेंस सैल के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल, व उपनिदेशक डॉ. कश्मीरी लाल ने बताया कि विश्वविद्यालय को पहले विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 1001-1200 रैंक बैंड में स्थान मिला था, ‘फिजिकल साइंसिज’ विषय श्रेणी में 601-800 रैंक बैंड में स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें