फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्राओं ने लिया पुस्तक प्रदर्शनी में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें लगभग 30-35 प्रकाशक/वितरक प्रतिष्ठित पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में साहित्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी व सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। यह छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए इस समृद्ध आयोजन में भाग लेने का एक अवसर था। इस प्रदर्शनी में सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने डॉ. गीता दहिया अर्थशास्त्र विभाग, डॉ. सविता मलिक लाइब्रेरी विभाग, मीनू व मंजू योगा विभाग के निर्देशन में विश्वविद्यालय का दौरा किया। प्रदर्शनी में तकनीकी प्रबंधन, साहित्य,अर्थशास्त्र, योगा व लाइब्रेरी साइंस, विज्ञान, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, पर्यावरण व अन्य विविध विषयों पर आधारित पुस्तकों का संग्रह प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य डॉ़ सुरेश कुमार गुप्ता ने छात्राओं के बहुमुखी शैक्षणिक विकास के लिए यह भ्रमण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें