फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव की 26 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर जींद निवासी संदीप ने दुष्कर्म किया। हिसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वर्ष 2019 वह जिले की एक मिल में काम करती थी। मिल में जींद का संदीप भी काम करता था। एक दिन संदीप ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। आरोप है कि संदीप ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जून 2022 में संदीप के खिलाफ हिसार में दुष्कर्म व जाने से माने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था। बाद में यह मुकदमा खारिज हो गया था। युवती का कहना है कि इसके बाद संदीप ने दबाव बनाकर सहमति संबंध में रहने लगा। फरवरी 2023 में एक दिन हिसार शहर के एक होटल में लेकर गया व उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। आरोपी ने युवती के सभी मूल दस्तावेज भी छीन लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें