फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रक्षाबंधन की रात कोबरा के डसने से बच्ची की मौत

Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मृतक अर्पिता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौंद। वार्ड-6 में शनिवार देर रात करीब ढाई बजे घर में बेड पर सो रही सात वर्षीय अर्पिता को कोबरा ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
अर्पिता के पिता सोमनाथ मजदूरी करते हैं और चार बेटियों के पिता हैं। रक्षाबंधन पर वे अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए थे, जबकि घर पर उनकी बहन और जीजा बच्चों के साथ मौजूद थे। रात को सभी बच्चे और परिजन खाना खाकर सो गए। ढाई बजे अर्पिता अचानक रोने लगी। परिवारजनों के जागने पर आंगन में कोबरा सांप दिखाई दिया, जिससे उन्हें सर्पदंश का संदेह हुआ। बच्ची को तुरंत नारनौंद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जींद रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अर्पिता की आंख और नाक पर सूजन थी और आंख से खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें