हांसी। एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रिले रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गार्गी, सुभाष, सरोजिनी और विवेकानंद सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गार्गी सदन के प्रवीण, गोमित, आर्यन और जयनीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता पीटीआई पूनम की देखरेख में हुई। प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक समिति ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। संवाद